होम आनंद गिरी, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आनंद गिरी, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि आद्या तिवारी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रयागराज पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। दोनों को अब नैनी सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है।
महंत नरेंद्र गिरि द्वारा कथित रूप से लिखे गए सुसाइड नोट के बाद आनंद गिरि को सोमवार रात हरिद्वार से हिरासत में लिया गया था, जिन्हें गिरि की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया गया है।
सुसाइड नोट में हनुमान मंदिर के पुजारी तिवारी का भी नाम था उन्हें सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।