होम तेजस्वी यादव और मीसा समेत छह पर पटना में केस दर्ज, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 22, 2021 08:56 PM

तेजस्वी यादव और मीसा समेत छह पर पटना में केस दर्ज, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

तेजस्वी यादव और मीसा समेत छह पर पटना में केस दर्ज, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

तेजस्वी यादव और मीसा समेत छह पर पटना में केस दर्ज, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का आरोप

पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने के आरोप में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तेजस्वी-मीसा के साथ ही कांग्रेस के विधायक मदनमोहन झा, कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सदानंद सिह, कांग्रेसी नेता शुभानंद मुकेश और कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि एक आरोपी सदानंद सिंह की मौत हो चुकी है। उनके बेटे शुभानंद पर भी केस दर्ज है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेता संजीव कुमार सिंह ने राजद नेता व कांग्रेसी नेताओं पर रुपये लेकर लोकसभा के दो टिकट नही देने और ठगी करने का आरोप लगाते हुए पटना सीजेएम कोर्ट में परिवाद मुकदमा दायर किया था। पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह ने मामले की सुनवाई की और 16 सितंबर को पटना के एसएसपी के जरिए कोतवाली थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

कांग्रेस नेता और अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पटना के सीजेएम की अदालत में 18 अगस्त को एक परिवाद दायर किया था। इस परिवाद में आरोप था कि तेजस्वी-मीसा समेत कांग्रेसी नेताओं ने भागलपुर से लोकसभा का टिकट देने के बदले में 15 जनवरी 2019 को पांच करोड़ रुपये लिए लेकिन टिकट नहीं दिया। वहां से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट दे दिया गया। आरोप है कि जब संजीव ने तेजस्वी और उनके पीए से संपर्क साधा तो उन्होंने विधानसभा के दो टिकट गोपालपुर से उनके भाई राजीव कुमार सिंह और रुपौली से संजीव सिंह को देने की बात कही। लेकिन अंत तक टिकट नहीं दिया। जब इस मामले में तेजस्वी से संपर्क किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)