होम सिद्धू से देश को बचाऊंगा: अमरिंदर सिंह

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 22, 2021 08:52 PM

सिद्धू से देश को बचाऊंगा: अमरिंदर सिंह

सिद्धू से देश को बचाऊंगा: अमरिंदर सिंह

सिद्धू से देश को बचाऊंगा: अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर इस्तीफे से पहले के विवादों को लेकर बात की है. कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने राहुल और प्रियंका गाँधी पर सवाल उठाये हैं. अमरिंदर सिंह ने राहुल और प्रियंका गाँधी को अपने बच्चों की तरह बताया है. इसके साथ अमरिंदर ने सोनिया गाँधी को लेकर भी कई बातें कही हैं. वहीं, अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि वह हर हाल में नवजोत सिंह सिद्धू से देश को बचाने के लिए तैयार हैं.

अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी दोनों भाई-बहन मेरे बच्चों की तरह हैं. ये जो हुआ, वो इस तरह खत्म नहीं होना चाहिए था. मुझे दुःख पहुंचा. अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल और प्रियंका अभी थोड़ा कम अनुभवी हैं. और इन दोनों के जो सलाहकार हैं, वो निश्चित तौर पर इन्हें गलत सलाह दे रहे हैं.

पंजाब के पूर्व सीएम और मौजूदा समय में कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने तीन हफ्ते पहले सोनिया गाँधी को इस्तीफ़ा भेजा था, लेकिन उन्होंने मुझे पद पर रहने के लिए कहा. अगर वह उसी समय मुझे पद छोड़ने को कहतीं तो मैं ऐसा ही करता. अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं सेना में रहा हूँ, मुझे मेरे काम करने के बारे में पता है.

इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान भी किया. अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर पंजाब का सीएम बनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है तो वह इसका डटकर सामना करेंगे. वह ऐसे खतरनाक व्यक्ति से देश को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)