होम PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर की चर्चा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2021 08:45 PM

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर की चर्चा

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर की चर्चा

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा अफगानिस्तान के हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की तथा वहां की स्थिति के संदर्भ में आतंकवाद, मादक पदार्थ, अवैध हथियारों और मानव तस्करी के संभावित बढ़ते खतरों पर चिंता जताई।मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''अपने मित्र राष्ट्रपति एमैनुण्ल मैक्रों से अफगानिस्तान की स्थिति पर बात की। हिंद-प्रशांत में भारत और फ्रांस के बीच निकट सहयोग के बारे में भी चर्चा की। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित फ्रांस के साथ अपने सामरिक सहयोग को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं।'' प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में मानवाधिकार के साथ ही महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पीएमओ ने कहा, ''दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ ही अफगानिस्तान के हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में दोनों ने आतंकवाद, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और मानव तस्करी के संभावित खतरों पर अपनी चिंताएं साझा की। साथ ही दोनों नेताओं ने वहां मानवाधिकार और महिलाओं व अल्पसंख्यकों के अधिकार सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)