होम दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2021 08:41 PM

दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। यह जाते-जाते भी लोगों को बारिश से भिगोएगा। मंगलवार से एक बार फिर से मौसम बदलने के कारण बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू होगा। इस कारण बुधवार से तापमान में गिरावट होने लगेगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बीते सप्ताह से दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में हल्के बादल तो हैं लेकिन धूप भी निकल रही है। रविवार की तरह सोमवार को भी धूप खिली इस कारण से उमस का अहसास हुआ। बीच-बीच में बादल भी आसमान को ढकते रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बारिश होगी। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार मौसम केंद्र पर 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि लोधी रोड पर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे व हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 35.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.5 डिग्री सेल्सियस
21 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट
22 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)