होम प्रयागराज : योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2021 08:38 PM

प्रयागराज : योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने

प्रयागराज : योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने

प्रयागराज : योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने

अखिला भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले में अब एक सपा नेता का नाम सामने आ रहा है। वहीं महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी को भी नामजद किया गया है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के एक नेता के नाम की भी चर्चा है। सपा नेता का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब पूछताछ शुरू कर सकती है।

बता दें कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ पूर्व में भी सपा के एक पूर्व विधायक महेश नारायण सिंह से मठ की जमीन को लेकर काफी दिनों तक विवाद चला था। बाद में उसका बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पटाक्षेप किया गया। अब दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का नाम सामने आने के बाद लोग दंग हैं।

सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने पूरा जीवन सम्मान के साथ जिया
मौके से मिले सुसाइड नोट में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी के नाम के साथ लिखा है कि वह इनके व्यवहार से आहत थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने पूरा जीवन सम्मान के साथ जिया।

उनके दामन में कभी किसी तरह का दाग नहीं रहा। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मिथ्या आरोप लगाकर अपमानित किया। जिससे वह बेहद दुखी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन सा अपमान था जिसने महंत को इस कदर आहत कर दिया।

आनंद, आद्या या संदीप, कौन किस बात के लिए कर रहा था परेशान?
सुसाइड नोट में लिखी बातें सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। इन सवालों से सबसे ज्यादा घेरे में आनंद गिरि, बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी की भूमिका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)