होम जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप के पास सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2021 08:36 PM

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप के पास सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप के पास सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप के पास सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। नाग देवता मंदिर के ऊपर शिवगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना का बताया जा रहा है। घटना का कारण इलाके में भारी बारिश और धुंध बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस घटना में दो पायलट घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार घायल पायलटों को गंभीर चोटें आई थी। इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची सेना की टीम हेलिकॉप्टर के मलवे को जुटाने में लगी हुई है। हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ या उसकी आपात लैंडिंग हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घायल पायलट व को-पायलट को हेलीकाप्टर से बाहर निकाला। इस बीच सेना का बचाव दल व पुलिस भी मौके पर पहुुंच गए। दोनों घायलों को ऊधमपुर कमान अस्पताल भर्ती कराया गया था।

मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग अभी भी मौजूद हैं। हेलिकॉप्टर के पास कोई नहीं पहुंचे इसके लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना की टीम भी दौरा कर रही है।

मंगलवार को करीब सुबह साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई देने से लोग हैरान रह गए। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग इस धमाके के बारे में एक दूसरे से पता करने लगे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर से सभी सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)