होम तालिबान ने अफगानिस्तान के लिए इमरान खान के प्रयासों को सराहा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2021 08:15 PM

तालिबान ने अफगानिस्तान के लिए इमरान खान के प्रयासों को सराहा

तालिबान ने अफगानिस्तान के लिए इमरान खान के प्रयासों को सराहा

तालिबान ने अफगानिस्तान के लिए इमरान खान के प्रयासों को सराहा

तालिबान ने मंगलवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता समावेशी सरकार के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रयासों की प्रशंसा करता है।

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम प्रधानमंत्री इमरान खान के सकारात्मक बयानों को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में नहीं देखते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान, कतर चीन अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, हम उन देशों की भूमिका का स्वागत करेंगे जो अफगानिस्तान में शांति स्थिरता के लिए अच्छे इरादे से काम करने के इच्छुक हैं।

मुजाहिद ने कहा, हम एक समावेशी सरकार की ओर बढ़ रहे हैं। अंतरिम कैबिनेट में हजारा, टेक्नोक्रेट शिक्षित लोगों सहित विभिन्न जातियों के अधिक लोगों को शामिल किया गया है। कैबिनेट का गठन अभी पूरा नहीं हुआ है इसमें लोगों को शामिल किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने भरोसा जताया कि देश में जल्द ही आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अफगानिस्तान पर बातचीत से पहले, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि सबसे जरूरी प्राथमिकता पड़ोसी राष्ट्र के भी गहरे आर्थिक पतन को रोकना है, जो मानवीय तबाही को जन्म दे सकता है।

इससे पहले तालिबान ने 3 सितंबर को भी अफगानिस्तान के लोगों के लिए लंबे समय तक योगदान के लिए पाकिस्तान की प्रशंसा की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)