होम सांसद अरूण सागर ने यूपी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2021 09:38 PM

सांसद अरूण सागर ने यूपी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

सांसद अरूण सागर ने यूपी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

सांसद अरूण सागर ने यूपी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने  पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई
शाहजहांपुर । (संजीव सक्सेना) सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास, के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 4.5 साल बेमिसाल रहे। गौरवपूर्ण उपलब्धियों से परिपूर्ण एवं अंत्योदय के स्वप्न को साकार करते हुए सफलतम 4.5 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित करते हुए सांसद अरूण कुमार सागर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 443599 कृषको के खाते में कुल 700 करोड़ 61 लाख रूपये की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से भारत सरकार द्वारा किसानो के खाते मे भेजी गयी है। फसल ऋण मोचन योजना के तहत वर्ष 2017-18 से अब तक 78 हजार कृषको के खाते में 477 करोड़ रू0 की ऋण माफी की गयी है। सोलर फोटोवोल्टेइक सिंचाई पम्प की स्थापित हेतु 471 सोलर फोटोवोल्टेइक सिंचाई पम्प की स्थापना की गयी है, जिस पर 71.29 करोड़ व्यय किया गया है। 573789 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 109856 कृषको को रू0 29 करोड़ 13 लाख के बीमे से लाभान्वित किया गया। पारदर्शी किसान सम्मान निधि योजना के तहत 93456 किसानो को रू0 24 करोड़ 80 लाख से लाभान्वित किया गया। कृषि यन्त्रीकरण योजना के तहत 1828 कृषि यन्त्रो का वितरण किया गया जिसमें अनुदान के रूप में 768.76 लाख की धनराशि वितरित की गयी। गन्ना मूल्य भुगतान में 158509 कृषको को कुल 37884.85 करोड़ रू0 का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017-18 से अब तक 2565 जोड़ो के सामूहिक विवाह हेतु 1366.495 लाख का धनावंटन प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष 2565 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित कराया गया, जिसमें 1158.07 लाख धनराशि व्यय हुयी है। श्री सागर ने कहा है कि वृद्धावस्था पेशन योजना के तहत 2017-18 से अब तक कुल 103915 लाभार्थियों को 21985.38 लाख की धनराशि राज्य एन0आई0सी0 स्तर से पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानान्तरित की जा चुकी है। दिव्यांग पेशन योजना के तहत जनपद में 2017 से अब तक कुल 21995 लाभार्थियों को 5960.835 लाख रू0 की धनराशि राज्य एन0आई0सी0 स्तर से पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानान्तरित की जा चुकी है। निराश्रित महिला पेशन योजना के तहत जनपद में वर्ष 2017-18 से अब तक 48904 लाभार्थियों को रू0 132.04 करोड़ की धनराशि राज्य एन0आई0सी0 स्तर से पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानान्तरित की जा चुकी है। शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक अनुसूचित जाति के 4923 लाभार्थियों को 984.60 लाख सामान्य वर्ग के 4593 लभार्थियों को 918.60 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 2213 लाभार्थियों को 4 करोड़ 42 लाख 60 हजार की धनराशि से लाभान्वित किया गया। कन्या सुमंगला योजना के तहत वर्ष 2019-20 से अब तक कुल 9356 लाभार्थियों को 71 करोड़ 63 लाख 49 हजार धनराशि राज्य एन0आई0सी0 स्तर से पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानान्तरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 46 लाभार्थियों को 5 लाख 12 हजार रू0 से लाभान्वित किया गया है। आपदा राहत के तहत जनपद में विभिन्न आपदाओं से पीड़ित कुल 13452 लाभार्थियों को रू0 706.7 लाख की धनराशि वितरित की गयी। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक कुल रू0 41879.35 लाख व्यय कर 482827 परिवारोें को रोजगार उपलब्ध कराते हुये 15041207 मानव दिवस का सृजन किया गया है। इसमें से 4286907 मानव दिवस सृजन अनुसूचित जाति द्वारा एवं 2927317 महिलाओं द्वारा मानव दिवस का सृजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में वर्ष 2017-18 से अब तक 3713 स्वयं सहायता समुहों का गठन किया गया है। 1098 को रिवाल्विंग फण्ड रू0 164.70 लाख एवं 579 समुहों को सी0आई0एफ0की धनराशि प्रदान की गयी। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत स्वरोजगार कार्यक्रम(एस0ई0पी0)-डी0ए0वाई-एन0यू0एल0एम0 के घटक एस0ई0पी0 के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से अब तक 460 लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जनपद में 37839 अंत्योदय एवं 537956 पात्र गृहस्थी योजनान्तर्गत राशन कार्ड बने। इसके अतिरिक्त कोविड महामारी के दौरान जनपद से बाहर से आये 8298 प्रवासियों का राशन कार्ड जारी किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह अप्रैल, 2020 तक 846291.750 कुन्टल खाद्यान्न वितरण किया गया है। माह मई 2021 से सितम्बर, 2021 तक 430871.80 कुन्टल खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। साथ ही उक्त योजना में 37039.226 कुन्टल चने का वितरण हुआ। उज्जवला योजनान्तर्गत कुल 284294 उज्जवला कनेक्शन दिये गये। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 2017-18 में 370715 , वर्ष 2018-19 मंे 379405, वर्ष 2019-20 में 384843, वर्ष 2020-21 392396 तथा वर्ष 2021-22 में 392396 छात्र छत्राओं को निशुल्क यूनिफार्म तथा पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद में वर्ष 2017-18 से अब तक 31566 आवासविहीन ग्रामीण परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 368 आवासविहीन ग्रामीण परिवारो को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 14071 लाभार्थियों का चयन कर 13860 लाथाथर््िायों को आवास प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक खुले में शौच से मुक्त रखने हेतु जनपद की सभी 1069 ग्राम पंचायतों में कुल 340523 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिस पर कुल 40862.76 लाख रूपये का व्यय हुआ है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण जनपद में 1069 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हेतु लक्ष्य के सापेक्ष 1016 सामुदायिक शैचालय का कार्य पूर्ण, जिस पर कुल व्यय 4064 लाख रूपये की धनराशि व्यय हुई है। जनपद में कुल 761 ग्राम पंचायत भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 671 ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग एवं मनरेगा कन्वर्जेन्स तथा 90 ग्राम पंचायतो में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आर0जी0एस0ए0) से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके सापेक्ष 413 पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिस पर कुल 8908.41 लाख रू0 की धनराशि का व्यय हुआ है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक कुल 19 अन्त्योष्टि स्थल का लक्ष्य था जिसमें से 14 पूर्ण करा लिये गये है। जिस पर कुल 300.44 लाख रू0 का व्यय हुआ है। जनपद में वर्ष 2017-18 से अब तक निर्धारित लक्ष्य 1681600.00 मै0टन के सापेक्ष 1469749.893 मै0 टन धान की खरीद हुई, जो लक्ष्य का 87.402 प्रतिशत है। समस्त क्रय किये गये धान का भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदान करवाकर एक्नॉलेजमेन्ट प्राप्त कर बिलिंग करायी गयी और किसानो का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करवाया गया। जनपद में वर्ष 2017-18 से अब तक निर्धारित लक्ष्य 1311500.00 मै0टन के सापेक्ष 1099909.742 मै0 टन गेहूँ की खरीद हुई, जो लक्ष्य का 83.867 प्रतिशत है। किसानो का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करवाया गया। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना(सौभाग्य योजना) के अन्तर्गत 1.5537 लाख उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत संयोजन से लाभान्वित किया गया। ग्रामो का ऊर्जीकरण के तहत अवशेष 2356 मजरों का विद्युतीकरण का कार्य रू0 219़़52 लाख की लागत से किया गया। नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत 355401 गर्भवती महिलाओं व 317793 नवजात शिशुओं का टीककरण किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत 165275 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री वन्दना योजना के तहत 76432 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 2,74,368 लाभार्थियों के कार्ड बनाये गये। कोविड-19 के तहत दिनांक 17.09.2021 तक 630515 सैम्पल लिये गये, जिसमें 20358 मरीज धनात्मक पाये गये एवं 19898 मरीज ठीक हुये। जिसका रिकवरी रेट 97.54 रहा। 47608 रोगियों का इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में किया गया। जनपद में 46 अस्थायी गौ आश्रय केन्द्र तथा 02 वृहद् गौ सरक्षण केन्द्र संचालित है। जिसमें कुल 7048 गौवंश सरक्षित किये गये मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजनान्तर्गत 3219 गौवंश की सुपुर्दगी की गयी। 8610414 पशुओं का टीकाकरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 165 नयी स्थापित इकाईयों में 617.45 लाख रू0 का ऋण प्रदान कर 521 लाभार्थियों का रोजगार सृजन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत 60 नयी स्थापित इकाईयों को 281.99 लाख की धनराशि का ऋण प्रदान कर 1050 लाभार्थियों का रोजगार सृजन किया गया। वृक्षा रोपण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 में 934566, वर्ष 2018-19 में 796600, वर्ष 2019-20 में 1184825, वर्ष 2020-21 में 1277997, वर्ष 2021-22 में 1379775, पौधो का वृक्षा रोपण वन विभाग द्वारा किया गया। अन्य विभागो द्वारा वर्ष 2017-18 में 238407, वर्ष 2018-19 में 1470809, वर्ष 2019-20 में 2757189, वर्ष 2020-21 में 2812906, वर्ष 2021-22 में 3503856, पौधो का वृक्षा रोपण किया गया। उन्होंने कहा है कि मातृत्व हितलाभ योजना के अन्तर्गत 1114 लाभार्थियों को रू0 33 लाख 81 हजार का लाभ प्रदान किया गया। शिशु हितलाभ योजना के तहत 2885 लाभार्थियों को रू0 403 लाख 87 हजार का लाभ प्रदान किया गया। मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत 177 लाभार्थियों को रू0 2 करोड़ 83 लाख का लाभ प्रदान किया गया। मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत 313 लाभार्थियों को रू0 11 लाख 80 हजार तीन सौ का लाभ प्रदान किया गया। अन्त्येष्टि सहायता योजना तहत 177 लाभार्थियों को रू0 33 लाख 20 हजार का लाभ प्रदान किया गया। कामगार बालिका मदद योजना के तहत 116 लाभार्थियों को रू0 28 लाख 50 हजार का लाभ प्रदान किया गया। पुत्री विवाह अनुदान योजना के तहत 301 लाभार्थियों को 1 करोड़ 56 लाख 50 हजार का लाभ प्रदान किया गया। आपदा राहत योजनाः-64682 लाभार्थियों को 6 करोड़ 46 लाख 82 हजार का लाभ प्रदान किया गया। रू0 515 करोड़ 17 लाख की लागत से विभिन्न मार्गो का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। रू0 158 करोड़ 29 लाख की लागत से 13 सेतुओं का निर्माण। रू0 89 करोड़ 8 लाख की लागत से 413 पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। रू0 10 करोड़ 63 लाख की लागत से 40 नये राजकीय नलकूपों की स्थापना की गयी। रू0 5 करोड़ 54 लाख की लागत से संगेड़ी एवं टिकरी में जी0आई0सी0 का निर्माण तथा रू0 1 करोड़ 12 लाख की लागत से जी0आई0सी0 नवादा दरोवस्त के उच्चीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। रू0 4 करोड़ 22 लाख की लागत से गुलड़िया पेयजल योजना का कार्य पूर्ण किया गया। रू0 4 करोड़ 18 लाख की लागत से शहीद उद्यान का पुनरोद्धार का कार्य पूर्ण किया गया। रू0 2 करोड़ 97 लाख की लागत से 25 नग इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेषन स्थापित किये गये। रू0 2 करोड़ 66 लाख की लागत से 54 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर (आरोग्य केन्द्र) स्थापित किये गये। रू0 2 करोड़ 34 लाख की लागत से विकास खण्ड निगोही में कैमुआ नाला पर 300 मीटर आर0सी0सी0 पुलिया का नवनिर्माण पूर्ण। रू0 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बरौरा तिलहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण। रू0 1 करोड़ 30 लाख की लागत से नवीन मण्डी स्थल, शाहजहॉपुर में दो मंजिला मल्टीपरपज भवन एवं कैन्टीन आदि का निर्माण। रू0 1 करोड़ 20 लाख की लागत से विकास खण्ड- निगोही, खुटार एवं कांट में पशु चिकित्सालय का निर्माण पूर्ण किया गया। रू0 11 करोड़ 47 लाख की लागत से जी0जी0आई0सी0 के नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है। रू0 7 करोड़ 44 लाख की लागत से पुवायॉ में 50 महिला चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। रू0 4 करोड़ 96 लाख की लागत से पुवायॉ में आई0टी0आई0 का निर्माण किया जा रहा है। रू0 4 करोड़ 73 लाख की लागत से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। रू0 4 करोड़ 19 लाख की लागत से हनुमात धाम पर घाट का विकास कार्य किया जा रहा है। सिउरा (ददरौल) व नवादा दरोवस्त में रू0 3 करोड़ 71 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। रू0 2 करोड़ 50 लाख की लागत से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पर्यटन विकास सम्बन्धी कार्य किये जा रहे है। रू0 2 करोड़ 40 लाख की लागत से आपकी सखी आषा ज्योति केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। रू0 2 करोड़ 40 लाख की लागत से जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब का निर्माण किया जा रहा है। रू0 2 करोड़ 40 लाख की लागत से ददरौल, मिर्जापुर एवं भावलखेड़ा में मल्टीपरपज सीड स्टोर का निर्माण किया जा रहा है। रू0 2 करोड़ 37 लाख की लागत से वी0वी0 पैट भण्डारण हेतु गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। रू0 1 करोड़ 84 लाख की लागत से तिलहर में आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है। रू0 1 करोड़ 64 लाख की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। रू0 1 करोड़ 20 लाख की लागत से विकास खण्ड- ददरौल के धन्यौरा में वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, विधायक पुवायां चेतराम, विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि उपस्थत रहें।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)