होम अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2021 08:44 PM

अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं

अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं

अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं

यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉफ्रेन्स कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है।

इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की इस दंभी सरकार में नौजवान, किसान और महिलाएं सभी परेशान हैं। अब यह सरकार सिर्फ छह महीने की ही मेहमान है।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के।

उन्होंने आगे लिखा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)