होम यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2021 08:40 PM

यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

यूपी सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर जरूर रखा जाए साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन किया जाए। बता दें कि इसके पहले जारी किए गए आदेशों में दुकानों व रेस्टोरेंट के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 193 रह गए हैं। वहीं, सात मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सिर्फ 41 जिलों में एक्टिव केस हैं। बाकी जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, गाजीपुर, कौशांबी, चित्रकूट और फतेहपुर में एक-एक मरीज मिला है। बीते 24 घंटे में 182847 सैंपल की जांच की गई है।

पांच लाख से ज्यादा का हुआ टीकाकरण प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 586723 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इस तरह अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें सात करोड़ 74 लाख 94 हजार को पहली और एक करोड़ 66 लाख 34 हजार को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)