होम यूपी : चुनाव से पहले 28 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2021 08:50 PM

यूपी : चुनाव से पहले 28 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी : चुनाव से पहले 28 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी : चुनाव से पहले 28 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 28 और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार आधीरात बाद गुपचुप किए गए तबादलों में गोंडा, बहराइच व रायबरेली सहित कई जिलों के कई अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। शासन ने पारदर्शिता की नीति को पलीता लगाते हुए इन अफ सरों के भी तबादले की जानकारी पब्लिक डोमेन में साझा नहीं की। स्थानान्तरित अधिकारी भी काडर के दूसरे अफसरों के तबादले की जानकारी के लिए परेशान रहे।

लेकिन सूत्रों व जिलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त जैसे पदों पर अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। पिछले दिनों 38 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस तरह 10 दिनों के भीतर 66 अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है। कई जिलों में अभी भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली हैं। ऐसे पदों को भरने के लिए अभी और तबादले संभावित हैं।

कई जिलों के डीएम का तबादला जल्द
प्रदेश सरकार जल्दी ही कई जिलों के डीएम बदलने की तैयारी कर रही है। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई जिलाधिकारियों को दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ को शासन में लाने पर माथापच्ची चल रही है। इन्हें चुनाव से पहले बड़े जिले खाली होने पर फिर मौका दिया जा सकता है। लंबे समय से कलेक्टर बनने का सपना देख रहे कुछ अफ सरों की भी लाटरी लग सकती है। वे जिलों की कमान पा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)