होम पिछली तारीख से टैक्सेशन खत्म करने से सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा: राजनाथ सिंह

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 15, 2021 09:30 PM

पिछली तारीख से टैक्सेशन खत्म करने से सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा: राजनाथ सिंह

पिछली तारीख से टैक्सेशन खत्म करने से सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा: राजनाथ सिंह

पिछली तारीख से टैक्सेशन खत्म करने से सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछली तारीख से कराधान व्यवस्था को खत्म करने के बाद सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा है। एक प्रमुख उद्योग मंडल द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लिए गए कई फैसलों का जिक्र किया और कहा कि वैश्विक निवेशकों का अब भारत में ''लालफीताशाही'' की जगह 'लाल कालीन'' से स्वागत हो रहा है।

उन्होंने कहा, ''हमने प्रगतिशील और निवेशकों के अनुकूल कर नीतियां तैयार की हैं। हमने पिछली तारीख से कराधान को विदा कर दिया है।'' सिंह ने कहा, ''पिछली तारीख से कराधान को खत्म करने के बाद सरकार और उद्योग के बीच भरोसा बढ़ा है। ऐसा करके हमने पिछली सरकार संप्रग) की गलती को सुधारा है।'' उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे दशक में ''गतिशील वृद्धि'' की तैयारी कर रही है और अमेरिकी तथा भारतीय रक्षा फर्मों के बीच सैन्य उपकरणों के साझा-उत्पादन और साझा-विकास की बहुत गुंजाइश है। रक्षा मंत्री ने कहा, ''कोरोना वायरस महामारी ने आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, औद्योगिक गतिविधियों में मंदी, यात्रा और पर्यटन उद्योग में नकारात्मक वृद्धि के मामले में नई चुनौतियां पेश की हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि सामान्य स्थिति को बहाल करने और आगे का सफर तय करने में भारत-अमेरिका सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।'' भारत-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में प्रमुख अमेरिकी रक्षा कंपनियों के कई शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)