होम संसद टीवी के लॉन्च पर पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं हमारी जीवनधारा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 15, 2021 09:28 PM

संसद टीवी के लॉन्च पर पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं हमारी जीवनधारा

संसद टीवी के लॉन्च पर पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं हमारी जीवनधारा

संसद टीवी के लॉन्च पर पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं हमारी जीवनधारा

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति औरराज्य सभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद टीवी को लॉन्च किया. राज्य सभा और लोक सभा टीवी दो अलग-अलग चैनल थे जिनका अब विलय कर दिया गया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने 'कंटेंट इज कनेक्ट' का संदेश देते हुए कहा कि जब आपके पास बेहतर कंटेंट होगा तो लोग खुद ही आपके साथ कनेक्ट होते जाते हैं.

संसद की बहस से सीखते हैं युवा

पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से बदलते समय में मीडिया और टीवी चैनल्स की भूमिका भी तेजी से बदल रही है. 21वीं सदी तो विशेष रूप से संचार और संवाद के जरिए क्रांति ला रही है. ऐसे में ये स्वाभाविक हो जाता है कि हमारी संसद से जुड़े चैनल भी इन आधुनिक व्यवस्थाओं के हिसाब से खुद को ट्रांसफॉर्म करें.

संसद टीवी के लॉन्च पर पीएम मोदी ने कहा कि जब संसद में सत्र होता है तो अलग-अलग मुद्दों पर बहस होती है और इससे युवाओं को कितना कुछ जानने सीखने के लिए मिलता है. उन्होंने कहा कि हमारे माननीय सदस्यों को भी जब पता होता है कि देश हमें देख रहा है तो उन्हें भी सदन में बेहतर आचरण की, अच्छी बहस की प्रेरणा मिलती है. पीएम मोदी ने कहा कि संसद में सिर्फ पॉलिटिक्स नहीं है, पॉलिसी भी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)