होम 26/11 दोहराने की थी तैयारी, कसाब जैसी ट्रेनिंग लेकर आए थे आतंकवादी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 15, 2021 09:25 PM

26/11 दोहराने की थी तैयारी, कसाब जैसी ट्रेनिंग लेकर आए थे आतंकवादी

26/11 दोहराने की थी तैयारी, कसाब जैसी ट्रेनिंग लेकर आए थे आतंकवादी

26/11 दोहराने की थी तैयारी, कसाब जैसी ट्रेनिंग लेकर आए थे आतंकवादी

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए 6 आतंकवादियों से पूछताछ में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ये सभी आतंकवादी बड़ी वारदात को करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे. बड़ी बात ये है कि ये सभी मुंबई में हुए 26/11 हमले जैसी ही दहशत फैलाने की तैयारी में थे. इसके लिए विस्फोटकों सहित हथियारों का भी इंतजाम कर लिया गया था. इनमें से दो आतंकवादी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर देश में दाखिल हुए थे और वे हर तरीके से ट्रेन्ड थे. जानकारी के अनुसार जैसी लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 हमले के अभियुक्त कसाब और उसके साथियों को ट्रेनिंग दी थी, ये दोनों आतंकवादी भी वैसी ही ट्रेनिंग लेकर आए थे. इनका मकसद देश के कई बड़े शहरों में विस्फोट करना, नामचीन लोगों को अपना निशाना बनाना और उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में माहौल बिगाड़ना था.

दबदबा फिर कायम करने की फिराक में दाऊद गैंग
मुंबई धमाकों का आरोपी और देश का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम एक बार फिर देश में दहशत फैला कर अपना दबदबा कायम करने की फिराक में है. आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए आतंकियों के पीछे दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम था और जो भी वारदात होने वाली थी उसकी पूरी योजना भी उसी ने तैयार की थी. साथ ही आतंकियों को विस्फोटकों, हथियारों व रुपयों की मदद भी अनीस ही पहुंचा रहा था. वहीं आतंकियों की ट्रेनिंग और अन्य मदद के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था.

फिर सामने आए रिश्ते
आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही आईएसआई और आतंकवादियों के बीच तालमेल का तो खुलासा हुआ ही. वहीं आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते भी एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं. पाकिस्तान हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड और आतंकवादियों का साथ न देने की बात कहता आया है लेकिन उसी की खुफिया एजेंसी की ओर से आतंकियों को ट्रेनिंग और उन्हीं को अनीस की ओर से मिल रही मदद इस बात को साफ करती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)