होम काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिका का हवाई हमला, ISIS के आतंकी थे टारगेट

Alert Star Digital Team Aug 29, 2021 09:38 PM

काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिका का हवाई हमला, ISIS के आतंकी थे टारगेट

काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिका का हवाई हमला, ISIS के आतंकी थे टारगेट

काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिका का हवाई हमला, ISIS के आतंकी थे टारगेट

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को काबुल एयरपोर्ट पर एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर काले धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दिया. धमाके बाद आसपास पास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, न्यूज एजेंसी ​रॉयटर्स के हवाले से खबर आई है कि यह हमला अमे​रिका ने किया था. रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे के पास आईएसआईएस आतंकियों को निशाना बनाते हुए रॉकेट से हमला किया. यहां अमेरिका ने गाड़ी में बैठे सुसाइड बॉम्बर को निशाना बनाया.वहीं, काबुल धमाके को लेकर तालिबान का बड़ा बयान सामने आया है. तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अमेरिका ने सुसाइड बॉम्बर को निशाना बनाया है. मुजाहिद ने कहा कि आतंकी एयरपोर्ट पर हमला करना चाहते थे. आपको बता दें कि धमाके में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हवाई हमला एयरपोर्ट के पास ख्वाजा बुग्रा नाम के रिहायशी इलाके में हुआ है. आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले ही काबुल एयरपोर्ट पर एक बम धमाके की चेतावनी दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनके सैन्य कमांडरों ने उन्हें सूचित किया कि अफगानिस्तान में 24 से 36 घंटे के अंदर एक हमले की बहुत संभावना है. इससे पहले 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर दो बड़े धमाके हुए थे.काबुल में अमेरिकी सेना के 13 सदस्यों सहित लगभग 200 लोगों की जान लेने वाले घातक बम विस्फोटों के कुछ ही दिनों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनके सैन्य कमांडरों ने उन्हें सूचित किया कि अफगानिस्तान में 24 से 36 घंटे के अंदर एक हमले की बहुत संभावना है. बाइडेन ने शनिवार को एक बयान में कहा, "जमीन पर स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है, हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है। हमारे कमांडरों ने मुझे सूचित किया कि अगले 24-36 घंटों में हमले की संभावना है." उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया, यह सुनिश्चित किया कि उनके पास जमीन पर हमारे पुरुषों महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी अधिकार, संसाधन योजनाएं हों." अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के एक स्थानीय सहयोगी आईएस-के ने में काबुल हमले की जिम्मेदारी ली थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)