होम यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 28, 2021 09:54 PM

यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अगले हफ्ते होने के आसार हैं। राष्ट्रपति के यूपी दौरा पूरा हो जाने के बाद किसी भी दिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नामों पर जल्द ही अंतिम निर्णय लेगा। इसके साथ ही विधान परिषद में मनोनयन के लिए चार नामों पर भी मुहर लग जाएगी। कैबिनेट विस्तार की संभावित तिथि एक या दो सितंबर मानी जा रही है।

जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। उनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जितिन प्रसाद को ब्राह़मण चेहरे के तौर पर लिया जा सकता है। इसके अलावा पिछड़े वर्ग को साधने के लिए खासी अहमियत दी जाएगी। इसी रणनीति के तहत निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का नाम तय माना जा रहा है।

पहले चर्चा थी कि रक्षाबंधन के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार होगा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। इस वजह से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर कुछ दिनों के लिए विराम लग गया था। विस्तार के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के नजरिए से राज्य में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को साधेगी। नाराज वर्गों को खुश होने का मौका इस विस्तार के माध्यम से दिया जाएगा। कायस्थ समाज या पिछड़ी जाति से किसी एक नये चेहरे को मंत्री बनने का मौका दिया जा सकता है।

ये भी हो सकते हैं नये मंत्री

जाट बिरादरी की मंजु सीवास व सहेंद्र रमाला, गूर्जर जाति के सोमेंद्र गुर्जर को मौका मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा तेजपाल नागर का नाम भी आगे है। यह सभी पश्चिमी यूपी के हैं। पूर्वांचल से संगीता बलवंत बिंद, महेंद्र पाल सिंह सेंथवार भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। आदिवासी समुदाय से संजय गोंड का नाम भी आगे है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)