होम 48 घंटे के अंदर अमेरिकी बदला पूरा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 28, 2021 09:46 PM

48 घंटे के अंदर अमेरिकी बदला पूरा

48 घंटे के अंदर अमेरिकी बदला पूरा

48 घंटे के अंदर अमेरिकी बदला पूरा

काबुल एयरपोर्ट के बाहर आतंकी हमले के महज 48 घंटे में अमेरिका ने अफगानिस्तान के नागरहार प्रांत में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाया। पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी हवाई हमले में आईएस-K के दो बड़े कमांडर मारे गए हैं। 48 घंटे में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला पूरा किया। ISIS के आतंकियों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक से उसकी कमर टूट गई है।

((नैट))

वक्त भी अमेरिका का थाजगह भी अमेरिका ने चुनीहथियार भी अमेरिका के थेनिशाना भी अमेरिका ने तय कियाऔर आतंकी को उनके घर में घुसकर मारा काबुल एयरपोर्ट पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो कहा था।वो करके दिखाया। ये अमेरिका का प्रतिशोध है। ये अमेरिका का आतंक के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा है। अफगानिस्तान में आज भले ही तालिबान अपना कब्जा जमा चुका है। लेकिन अमेरिका ने अपना बदला सूद समेत ले लिया है।

2 दिन पहले अफगानिस्तान का काबुल एयरपोर्ट सीरियल ब्लास्ट से दहल उठा। इस हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। और कईं सौ घायल हो गए। मरने वालों में 13 अमेरिकी मरीन और मेडिकल स्टाफ भी शामिल थे।. इस हमले की जिम्मेदारी ISIS-K, यानी खुरासान ग्रुप ने ली थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये साफ किया था कि हम इस हमले का जवाब हम जरूर देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)