होम UP: बसपा का दामन छोड़ सपा में आए पूर्व मंत्री ये सब कह फफक कर रोने लगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 28, 2021 09:59 PM

UP: बसपा का दामन छोड़ सपा में आए पूर्व मंत्री ये सब कह फफक कर रोने लगे

UP: बसपा का दामन छोड़ सपा में आए पूर्व मंत्री ये सब कह फफक कर रोने लगे

UP: बसपा का दामन छोड़ सपा में आए पूर्व मंत्री ये सब कह फफक कर रोने लगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी वापसी कर ली है। हालांकि अंबिका चौधरी ने इसे घर वापसी माना है। जैसे ही उन्हें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपाई बनाया वे फफक कर रोने लगे।

उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए पुनर्जन्म जैसा है। इस मौके पर अखिलेश यादव समेत कई नेता भावुक हो गए। ध्यान देने वाली बात है कि अंबिका चौधरी वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी का दामन छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। 68 साल के अंबिका चौधरी समाजवादी पार्टी में कद्दावर नेता के रूप में शुमार रह चुके हैं।

बाहुबली मुख्तार के भाई भी हो गए सपा के, BJP ने कसा तंज:

इधर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और उनके बेटे मन्नू अंसारी ने भी समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। हालांकि सिबगतुल्लाह अंसारी के सपा ज्वाइन करने पर भाजपा ने तंज कसा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)