होम राजस्थान: नहीं चली वसुंधरा की बाजीगरी, भाजपा ने 2023 चुनाव को लेकर खोला नया पत्ता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2021 08:06 PM

राजस्थान: नहीं चली वसुंधरा की बाजीगरी, भाजपा ने 2023 चुनाव को लेकर खोला नया पत्ता

राजस्थान: नहीं चली वसुंधरा की बाजीगरी, भाजपा ने 2023 चुनाव को लेकर खोला नया पत्ता

राजस्थान: नहीं चली वसुंधरा की बाजीगरी, भाजपा ने 2023 चुनाव को लेकर खोला नया पत्ता

इस साल के जनवरी महीने से वसुंधरा राजे समर्थकों ने एक अलग मंच बनाकर आलाकमानों से राजे को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की थी। जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना था कि ये फैसला व्यक्तिगत तौर पर नहीं लिया जा सकता है। और अब इस बात की चर्चा भाजपा नेतृत्व की तरफ से तेज हो गई है कि क्या राजस्थान में मौजूदा भाजपा नेतृत्व ही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की अगुवाई करेगा।

दरअसल, पार्टी में गुटबाजी के बीच 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा कर दी है कि भाजपा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। इससे अब ये स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा बिना किसी चेहरे के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

रैली को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2023 में सतीश पूनिया के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।"

अब इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अब इस बात के भी कयास हैं कि भूपेंद्र यादव आगामी विधानसभा में भाजपा के चेहरे हो सकते हैं। दरअसल, राज्य में अभी भी भाजपा के पास राजे का कोई विकल्प नहीं है। वहीं, पूनिया और राजे के बीच कई मोर्चों पर दंगल देखने को मिला है। बीते उपचुनाव में ये चीजें सीधे तौर पर सामने निकल कर आई थी।

अब भाजपा की इन चालों के बाद ये देखा जा रहा है कि पार्टी राजे को किनारे लगाकर नए चेहरों को सामने ला सकती है। आउटलुक से बातचीत में भी पूनिया ने इस बात को स्वीकरा किया था कि जेंरेशन बदलने के साथ-साथ नेताओं का भी बदलाव होना चाहिए। राज्य में कई ऐसे चेहरे हैं जो भाजपा के चेहरे बन सकते हैं।

अभी लंबा वक्त है चुनाव में, लेकिन अब वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों के नीचे से जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि, पिछले दिनों पार्टी से निलंबित रोहिताश शर्मा ने मंच से ही वसुंधरा राजे को फोन कर उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया था। अब संभावनाएं हैं कि वसुंधरा राजे समर्थक और पूनिया, दोनों आमने-सामने आ सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)