होम सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2021 07:51 PM

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो 2022-23 में अर्थव्यवस्था लौट सकती है पटरी पर: चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी 'सबसे निचले स्तर' पर है और यदि सरकार कोई ''मूर्खतापूर्ण फैसला'' नहीं करती है तो यह वित्त वर्ष 2022-23 में पटरी पर लौट सकती है। गोवा के लिये कांग्रेस की तरफ से पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये चिदंबरम ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। वह दो दिन के लिये यहां आये हुए हैं। गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।उन्होंने कहा, ''भारतीय अर्थव्यवस्था अपने निचले स्तर पर है। याद रखिये, पिछले साल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में गिरावट आयी थी ... जीडीपी में गिरावट आई थी।'' पूर्व संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने कहा, ''सरकार गिरावट के बाद वी- आकार की तीव्र गति से पुनरूद्धार की बात करती है। इस साल भी जीडीपी महामारी पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंचेगी। जब यह महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच जायेगी, तभी आप कह सकते हैं कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि जीडीपी में पुनरूद्धार वित्त वर्ष 2022-23 में हो सकता है। ''लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कितने मूर्खतापूर्ण निर्णय करती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)