होम आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 26, 2021 07:58 PM

आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जूते पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये योगी आदित्यनाथ के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसपर अब विवाद खड़ा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि ठाकरे ने अतीत में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चप्पल से मारा जाना चाहिए। राणे के आरोप के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''टिप्पणी कुछ साल पहले की गई थी क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने (एक समारोह में) महाराज को जूते पहनकर माला पहनाई थी। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।''उन्होंने कहा, ''अगर भाजपा को लगता है कि महान शासक का अपमान करना ठीक है .... तो क्या यह ठीक है?'' राउत ने कहा, ''क्या इतने साल बीजेपी सो रही थी? क्या वे नहीं जानते कि लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है?'' इस हफ्ते की शुरुआत में, राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार किया गया था और बाद में रायगढ़ में महाड़ स्थित अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। उनके इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध हुआ था। मंगलवार को मुंबई में उनके आवास के पास शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)