होम अफगानिस्तान: काबुल हवाईअड्डे के बाहर धमाका, पेंटागन ने की पुष्टि

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 26, 2021 08:01 PM

अफगानिस्तान: काबुल हवाईअड्डे के बाहर धमाका, पेंटागन ने की पुष्टि

अफगानिस्तान: काबुल हवाईअड्डे के बाहर धमाका, पेंटागन ने की पुष्टि

अफगानिस्तान: काबुल हवाईअड्डे के बाहर धमाका, पेंटागन ने की पुष्टि

काबुल. अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद वहां के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच राजधानी काबुल के हवाई अड्डे के बाहर धमाके की खबर है. हवाई अड्डे पर धमाके की खबर की पुष्टि पेंटागन ने की है. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला काबुल स्थित बैरन होटल के पास हुआ जहां ब्रिटेन के सैनिक और पत्रकार ठहरे हुए हैं. इससे पहले, इटली के एक सैन्य विमान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ने के बाद उस पर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस घटना में विमान को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था.

कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी दूतावास ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले को लेकर आदेश दिया था. उन्होंने कहा था, काबुल एयरपोर्ट को तुरंत छोड़कर चले जाएं. 'काबुल एयरपोर्ट के ईस्ट, नॉर्थ गेट से अमेरिकी नागरिक जल्दी हट जाएं'. उन्होंने आगे कहा, अगले आदेश तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें अमेरिकी नागरिक एबेंसी. वहीं ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जमा लाखो लोंगो को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा था.

बता दें कि तालिबान का काबुल पर कब्जा जमाने के बाद अमेरिका, इटली समेत कई देश अपने और वहां के नागरिकों को निकालने में जुटे हुए हैं. इसके लिए सेना के विमान का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत भी अपने नागरिकों के अलावा हिंदू और सिख अफगान नागरिकों को भी निकालने में जुटा है. इस मिशन को 'देवी शक्ति' नाम दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)