होम मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में अगले चार दिन में हो सकती है भारी बारिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2021 10:02 PM

मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में अगले चार दिन में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में अगले चार दिन में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में अगले चार दिन में हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में भारत के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में वर्षा का अनुमान जताया है। इनमें से मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में भारी या बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान (IMD forecast) में बुधवार को यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि इसी अवधि के दौरान, देश के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार पूरा 'मॉनसून ट्रफ' हिमालय की तलहटी के करीब है। इसके 26 अगस्त तक वहीं रहने की संभावना है।

 

विभाग ने कहा, ''अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और पश्चिमी तट पर हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है।'' बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत की ओर तेज दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम हवाएं 26 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।

 

पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

 

उत्तराखंड में 29 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि जारी रहने का अनुमान है और 27 अगस्त तक बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बुधवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक कुछ राज्‍यों में लगातार बारिश होगी। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्‍की बारिश होगी। वहीं नॉर्थ ईस्‍ट भारत, मध्‍य भारत और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)