होम यूपी में दूसरी सीमा हैदर, शादी के बाद नेपाल के रास्ते अमरोहा पहुंची बांग्लादेशी महिला रीना बेगम गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सीमा हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। मंडी धनौरा में अवैध रूप से रहने वाली एक बांग्लादेशी महिला रीना बेगम और उसके पति राशिद अली को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सीमा हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। मंडी धनौरा में अवैध रूप से रहने वाली एक बांग्लादेशी महिला रीना बेगम और उसके पति राशिद अली को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दोनों से कई घंटों तक पूछताछ की है, जिसमें निकाह की रसीद भी मिली है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन दोनों ने बताया है कि:
पुलिस ने बांग्लादेशी महिला रीना बेगम के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत और उसके पति राशिद अली पर अवैध रूप से शरण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि सऊदी अरब में काम करने वाला राशिद अली, जो मोहल्ला कटरा में सुनहरी मस्जिद के पास रहता है, दो माह पहले एक बांग्लादेशी महिला को लेकर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस राशिद अली व महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन टॉर्च लगातार जारी है, जिसके तहत यूपी के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की जा रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।