होम अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया मोदी-फोबिया से पीड़ित, कहा- विकास तभी हो सकता है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2022 08:21 PM

अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया मोदी-फोबिया से पीड़ित, कहा- विकास तभी हो सकता है

अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया मोदी-फोबिया से पीड़ित, कहा- विकास तभी हो सकता है

अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया मोदी-फोबिया से पीड़ित, कहा- विकास तभी हो सकता है

विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार जारी है। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होने है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह गोवा पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना भी साधा। अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी फोबिया से पीड़ित बताया। अमित शाह ने कहा कि गोवा के लोगों को भाजपा के ‘गोल्डन गोवा’ और कांग्रेस के ‘गांधी परिवार का गोवा’ में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों का विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है। शाह ने काह कि भाजपा ने गोवा में संतुलित तरीके से विकास किया है। इंडस्ट्री आई हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है, व्यक्ति के विकास की योजनाएं आगे बढ़ी हैं, गरीब कल्याण का भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों का विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी है और हम देश को विकास के साथ आगे ले जाते हैं। पिछले 7 सालों में पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाया है। हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, अब हम 5वें स्थान पर हैं। यह काम पीएम मोदी ने किया है। हम हमेशा वादे करते हैं जिन्हें हम पूरा करते हैं।शाह ने कहा कि बीजेपी गोवा में विकास लाई है। गांधी परिवार के लिए गोवा सिर्फ एक वेकेशन स्पॉट है। हमने राज्य का बजट 432 करोड़ (2013-14) से बढ़ाकर 2,567 करोड़ (वर्ष 2021) कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ नहीं किया। हमने वो किया जो हमने वादा किया था। उन्होंने कहा कि गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अन्य राज्यों के राजनीतिक दल यहां सरकार नहीं बना सकते, केवल भाजपा ही यह कर सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)