होम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31 जनवरी को सहारनपुर का दौरा, घर-घर करेंगे प्रचार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 31 जनवरी को सहारनपुर का दौरा, घर-घर करेंगे प्रचार
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 31 जनवरी को सहारनपुर पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।पार्टी के मीडिया प्रभारी ने यह जानकारी दी। गर्ग ने बताया कि 31 जनवरी को सहारनपुर पहुंचने के बाद शाह पहले मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करेंगे और इसके बाद बेहट, देहात और नगर विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शाह का विस्तृत कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।