होम कांग्रेस का नया नारा:लड़की हूं...लड़ सकती हूं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2021 08:52 PM

कांग्रेस का नया नारा:लड़की हूं...लड़ सकती हूं

कांग्रेस का नया नारा:लड़की हूं...लड़ सकती हूं

कांग्रेस का नया नारा:लड़की हूं...लड़ सकती हूं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। मेरा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है।

यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है: प्रियंका प्रियंका ने कहा कि यह सोच समझकर लिया गया निर्णय है। यह ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ सरकार से सड़क पर लड़ रही है। महिलाएं सेवाभाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हक मिलेगा तो केंद्र में भी मिलेगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं वो आएं। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टिकट में आरक्षण दिया जाएगा।

यूपी में आज कुचला जा रहा है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो कि अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। मेरी राजनीति हालात बदलने की है। आज यूपी में मारने और कुचलने की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

प्रेस कांफ्रेंस में मंच पर प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णन और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)