होम कश्मीर: आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत
कश्मीर: आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत
जम्मू-कश्मीर में पुंछ के जंगल में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें। इलाके की दुकानें बंद करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही इस संबंध में मस्जिद से अपील भी की जा रही है। सूचना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है।
कुछ ही देर पहले ही सेना प्रमुख यहां पहुंचे थे। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तमाम जानकारी दी थी। जिसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि नरवणे आतंकियों पर कार्रवाई करने को लेकर कोई बड़ा एक्शन लेने का आदेश दे सकते हैं। सोमवार को भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए थे। ये धमाके आईईडी लगाकर किए गए।
ब्लास्ट कर उड़ाए गए आतंकियों के ठिकाने बताया जा रहा है कि सेना को आतंकियों के ठिकाने मिले थे, जिन्हें धमाके से उड़ाया गया। सेना ने घेराबंदी को कड़ा कर दिया है, लेकिन घना जंगल होने की वजह से सेना का ऑपरेशन कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है। पुंछ में भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। पहाड़ की ढलान पर घना जंगल है। बीच में नाले भी हैं। ऐसी परिस्थितियों में पूरी एहतियात के साथ ही ऑपरेशन को चलाया जा रहा है।
घने जंगल में चल रहे ऑपरेशन को अत्याधुनिक हथियारों से अंजाम दिया जा रहा है
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।