होम मिशन 2022: कादिर राणा के बाद सपा का दामन थाम सकते हैं शाहिद अखलाक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2021 08:48 PM

मिशन 2022: कादिर राणा के बाद सपा का दामन थाम सकते हैं शाहिद अखलाक

मिशन 2022: कादिर राणा के बाद सपा का दामन थाम सकते हैं शाहिद अखलाक

मिशन 2022: कादिर राणा के बाद सपा का दामन थाम सकते हैं शाहिद अखलाक

मेरठ के पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक जल्द ही अपने अगले सियासी कदम के संबंध में खुलासा कर सकते हैं। उनकी फेसबुक पोस्ट के बाद शहर की सियासत गर्म है। कहा जा रहा है कि शाहिद अखलाक जल्द ही असदुद्दीन औवेसी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इससे उनके सपा में जाने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। वहीं अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहिद अखलाख भी जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व सांसद शाहिद अखलाक ने कहा कि अखिलेश यादव से मुलाकात अच्छी रही। शाहिद अखलाक साल 2004 में बसपा के टिकट पर मेरठ के सांसद चुने गए थे। वह मेरठ के मेयर भी रह चुके हैं। साल
2009 में सेक्युलर एकता पार्टी बनाकर उन्होंने मेरठ से चुनाव लड़ा था। साल 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं अब उनके सपा में शामिल होने को लेकर वेस्ट यूपी की मुस्लिम सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)