होम इन राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, J&K और लद्दाख में 23 को बर्फबारी
इन राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, J&K और लद्दाख में 23 को बर्फबारी
नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में इस वक्त अत्यधिक और अप्रत्याशित बारिश (unprecedented rainfall) हो रही है. बीते दो दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में केरल में 30 लोगों की मौत हुई है. वहीं उत्तराखंड में 23 लोगों ने जान गंवाई है. अत्यधिक बारिश के बावजूद अभी इससे जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 अक्टूबर को बर्फबारी का अनुमान है.
मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. बृहस्पतिवार के लिए भी 12 जिलों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेन्ज अलर्ट का मतलब होता है कि 6 से 20 सीएम तक बारिश हो सकती है.
केरल में बड़े बांधों को खोला गया
केरल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात से बचने के लिए बांधों को खोला गया है. इसके अलावा कई जिलों में स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से राहत शिविरों में शिफ्ट करने को कहा है.
केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा
केंद्र सरकार केरल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि राज्य में केंद्र सरकार हर संभव मदद के के लिए तैयार है. उन्होंने ट्वीट किया था, 'भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते हम केरल के इलाकों में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी. एनडीआरएफ की टीम को पहले ही रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए भेज दिया है.' साथ ही उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की थी.
तमिलनाडु और पुडुचेरी बारिश, असम-मेघालय में भारी बारिश का अनुमान
इसके अलावा मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों में भी बारिश का अनुमान जताया है. ये अनुमान 20 से 23 अक्टूबर तक के लिए जताया गया है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भी कल बारिश का अनुमान है. असम और मेघालय जैसे उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।