होम यूपी: विकास की नई उड़ान से बदलेगी कुशीनगर की पहचान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2021 08:41 PM

यूपी: विकास की नई उड़ान से बदलेगी कुशीनगर की पहचान

यूपी: विकास की नई उड़ान से बदलेगी कुशीनगर की पहचान

यूपी: विकास की नई उड़ान से बदलेगी कुशीनगर की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन, राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास और 12 अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात पाकर कुशीनगर 20 अक्तूबर से विकास की नई उड़ान भरने और अपनी सुदृढ़ पहचान बनाने को तैयार है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का ऐतिहासिक गौरव और समृद्ध होगा तो यहां बनने जा रहा मेडिकल कॉलेज 40 लाख लोगों के जीवन में संजीवनी सरीखा उपहार होगा। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा, सड़क व ज्ञानालयों से जुड़ीं परियोजनाएं जिले की खुशहाली बढ़ाएंगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को कुशीनगर आ रहे हैं। वह यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 

यह एयरपोर्ट 589 एकड़ में 260 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसके एप्रन पर चार बड़े हवाई जहाज एक साथ खड़े हो सकते हैं। प्रदेश के सबसे बड़े रनवे (3200 मीटर) वाले इस एयरपोर्ट के क्रियाशील होने के साथ ही पर्यटन विकास, निवेश, रोजगार का बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है। साथ ही देश के सांस्कृतिक संबंधों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और विस्तार होगा। इस एयरपोर्ट पर पहले इंटरनेशनल फ्लाइट के रूप में श्रीलंकाई सरकार के विमान की लैंडिंग व टेकऑफ होगा। इसमें वहां की सरकार के प्रतिनधिमंडल के साथ बौद्ध भिक्षु भी शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान महापरिनिर्वाण मंदिर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही कुशीनगर में वह रामकोला रोड, नारायणपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 

40 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा देगा मेडिकल कॉलेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर में 281.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी ने 2022-23 के सत्र से यहां एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है। इस मेडिकल कॉलेज में 460 की क्षमता का छात्रावास तथा 500 बेड का सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल भी होगा। इसका निर्माण पूर्ण होते ही जनपद, आसपास और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक इलाज के लिए बड़े शहरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

180.66 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी
पीएम के हाथों कुशीनगर के खाते में आने वाली उपलब्धियों की पिक्चर अभी बाकी है। वह केवल 260 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 281.45 करोड़ रुपये के मेडिकल कॉलेज का ही उपहार नहीं देंगे बल्कि उनके हाथों से 180.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण होगा। इन परियोजनाओं में गंडक नदी पर बाढ़ सुरक्षा के 8 प्रोजेक्ट, स्वदेश दर्शन स्कीम में बौद्ध सर्किट योजनांतर्गत पर्यटन विकास, राजकीय महाविद्यालय सुकरौली का निर्माण, नवीन संकेत मूक बधिर राजकीय बालिका आवसीय विद्यालय का निर्माण, कसया-रामकोला व रामपुर खुर्द, कोटवा, घुघली मार्ग का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)