होम UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी संकल्प, सरकार बनते ही अयोध्या को बनाएंगे विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2026 08:49 PM

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी संकल्प, सरकार बनते ही अयोध्या को बनाएंगे विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने चुनावी माहौल को गर्माते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराते हुए अयोध्या के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की है।

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी संकल्प, सरकार बनते ही अयोध्या को बनाएंगे विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने चुनावी माहौल को गर्माते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराते हुए अयोध्या के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर अयोध्या को ऐसी धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके।

सरकार बनने पर अयोध्या के विकास का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे."

उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की बड़ी राजनीतिक घोषणा माना जा रहा है।

अयोध्यावासियों के अधिकार बहाल करने का भी किया वादा

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में अयोध्या के पारंपरिक गौरव और स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे. इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे."

राम मंदिर विवाद के बीच बयान से बढ़ी सियासी हलचल

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब अयोध्या स्थित राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। ऐसे में सपा प्रमुख की अयोध्या को लेकर की गई घोषणा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या एक बार फिर प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।

मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष को दी नसीहत

उधर, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी राम मंदिर से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संजय निषाद ने विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)