होम Sonia Gandhi Article: विदेश नीति पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- भारत इजरायल के रणनीतिक दायरे में धंसता जा रहा

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jun 27, 2026 07:48 PM

Sonia Gandhi Article: विदेश नीति पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- भारत इजरायल के रणनीतिक दायरे में धंसता जा रहा

कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक लेख का समर्थन करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि..

Sonia Gandhi Article: विदेश नीति पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- भारत इजरायल के रणनीतिक दायरे में धंसता जा रहा

कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक लेख का समर्थन करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत की मौजूदा विदेश नीति देश को उसकी पारंपरिक कूटनीतिक भूमिका से दूर ले जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से इजरायल, फिलिस्तीन और मध्य पूर्व के मुद्दे पर सरकार के रुख की आलोचना की।

सोनिया गांधी के लेख का राहुल गांधी ने किया समर्थन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनिया गांधी के संपादकीय का समर्थन करते हुए लिखा, "अपने संपादकीय के जरिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत से अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को फिर से हासिल करने, मानवीय मूल्यों को बनाए रखने और गाजा के मुद्दे पर नैतिक स्पष्टता के साथ आवाज उठाने का आह्वान करती हैं."

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और मानवीय मूल्यों के अनुरूप वैश्विक मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

इजरायल को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

विदेश नीति पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत ऐसे समय में इजरायल के रणनीतिक दायरे की ओर बढ़ रहा है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उससे दूरी बना रहा है।

उन्होंने लिखा, "हम इजरायल के रणनीतिक दायरे में और गहरे धंसते जा रहे हैं, जबकि दुनिया उससे तेजी से दूर हो रही है. प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा इतिहास में एक हैरान करने वाले रणनीतिक फैसले के तौर पर दर्ज होगा."

राहुल गांधी ने गाजा के मानवीय संकट का जिक्र करते हुए कहा, "भारतीय राष्ट्रवाद की भावना यह मांग करती है कि हम अपने फिलिस्तीनी भाई-बहनों के पक्ष में आवाज उठाएं, जिनके बच्चों को इतनी बेरहमी से निशाना बनाया गया है."

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उठाए विदेश नीति पर सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोनिया गांधी के लेख का हवाला देते हुए मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा नीतियों के कारण भारत ने फिलिस्तीन, ईरान और मध्य पूर्व के कई पारंपरिक सहयोगियों के बीच अपनी ऐतिहासिक स्थिति कमजोर कर ली है।

खरगे ने लिखा कि सोनिया गांधी का लेख फिलिस्तीनी नागरिकों, विशेषकर बच्चों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक जनमत से भी दूर होता दिखाई दे रहा है।

गाजा और वेस्ट बैंक पर सरकार के रुख को लेकर उठे सवाल

सोनिया गांधी ने अपने लेख में गाजा और वेस्ट बैंक में जारी मानवीय संकट के संदर्भ में केंद्र सरकार की विदेश नीति और उसके रुख पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भारत को अपनी पारंपरिक स्वतंत्र विदेश नीति को मजबूत करते हुए मानवीय मूल्यों और वैश्विक संतुलन को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)