होम केशव मौर्य ने अखिलेश को बताया सपा का आखिरी सुल्तान, कहा- देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2021 11:05 PM

केशव मौर्य ने अखिलेश को बताया सपा का आखिरी सुल्तान, कहा- देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

केशव मौर्य ने अखिलेश को बताया सपा का आखिरी सुल्तान, कहा- देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

केशव मौर्य ने अखिलेश को बताया सपा का आखिरी सुल्तान, कहा- देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंची जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को इफ्तार वाली पार्टी बताया है। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव को सपा का आखिरी सुल्तान भी बताया। बीजेपी के जनआशीर्वाद यात्रा पर तंज कसने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं लेकिन उनका हश्र पिछले चुनाव जैसा ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ लूटने का काम होता था, अब प्रदेश में विकास की बहार चल रही है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहा कि हमारी यात्रा को देखकर बीजेपी ने छह यात्राएं निकाली हैं। वो यात्रा किसी चाट, चाऊमिन के ठेले जैसी लग रही है। जिसके जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को आजकर मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाई दे रहे हैं। हमने 2017 में भी उत्तर प्रदेश के अंदर छह यात्राएं निकाली थी, जिसे परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया था। मौर्य ने कहा कि उस चुनाव में जनता ने साइकिल को पंचर नहीं बल्कि खंड-खंड कर दिया था। सपा की ऐतिहासिक विदाई हुई थी और अगले 25 साल तक वापसी की कोई संभावना नहीं है।   कांग्रेस को भी निशाने पर लिया

केशव मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को इफ्तार वाली पार्टी बताते हुए राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दे और अपनी पार्टी को देखें। कुछ अच्छे काम वहां कर लें जहां कांग्रेस की सरकार बची है। आने वाले चुनाव के बाद वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)