होम PM मोदी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, पूछा- लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2022 11:30 PM

PM मोदी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, पूछा- लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

PM मोदी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, पूछा- लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

PM मोदी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, पूछा- लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

 कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खाने और रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, आपने ये सब नहीं देखा ? दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस मुंबई स्टेशन पर खड़ी होकर निर्दोष लोगों को डरा रही थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन का ऐलान किसने किया ? मज़दूरों के खाने और रहने का कोई इंतज़ाम नहीं किया गया, आपने ये सब नहीं देखा? भूखे पेट नंगे पांव उन्होंने सफर तय किया। लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मृत्यु का जिम्मेदार कौन है ?

क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी ?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में कांग्रेस ने हद कर दी। पहली लहर के दौरान देश जब लॉकडाउन का पालन कर रहा था, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर को सलाह देता था, सारे हेल्थ एक्सपर्ट कह रहे थे कि जो जहां है वहीं पर रुके। तब कांग्रेस के लोगों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खड़े रहकर मुंबई के श्रमिकों को जाने के लिए उनको टिकट दिया गया, लोगों को जाने के लिए प्रेरित किया गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)