होम अमित मालवीय ने ममता का पुराना बयान साझा कर साधा निशाना, बोले- अखिलेश ने प्रचार के लिए बुलाकार किया UP का अपमान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2022 11:18 PM

अमित मालवीय ने ममता का पुराना बयान साझा कर साधा निशाना, बोले- अखिलेश ने प्रचार के लिए बुलाकार किया UP का अपमान

अमित मालवीय ने ममता का पुराना बयान साझा कर साधा निशाना, बोले- अखिलेश ने प्रचार के लिए बुलाकार किया UP का अपमान

अमित मालवीय ने ममता का पुराना बयान साझा कर साधा निशाना, बोले- अखिलेश ने प्रचार के लिए बुलाकार किया UP का अपमान

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। जिसको लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधा। भाजपा नेता ने ममता बनर्जी का पुराना बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साधा करके अखिलेश यादव पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने एक ट्वीट में कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि पान-मसाला खाने वाले, भगवा कपड़े पहनने वाले और तिलक लगाने वाले गुंडों को उत्तर प्रदेश से यहां भेजा गया है। ये लोग हमारे कल्चर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें (ममता बनर्जी) प्रचार के लिए बुलाकर उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान किया है।आपको बता दें कि ममता बनर्जी 8 मार्च को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगी तथा एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगी। लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि अखिलेश यादव ने मुझे वहां आने एवं सपा के लिए प्रचार करने का न्यौता दिया है। हम (तृणमूल कांग्रेस) चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव जीतें। हम सभी को भाजपा के खिलाफ संघर्ष में उनका साथ देना चाहिए। यही कारण है कि हमने इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)