होम UP में कक्षा 1से 8वीं तक की सभी कक्षाओं के भी अति शीघ्र खुले स्कूल: एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2022 07:14 PM

UP में कक्षा 1से 8वीं तक की सभी कक्षाओं के भी अति शीघ्र खुले स्कूल: एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट

UP में कक्षा 1से 8वीं तक की सभी कक्षाओं के भी अति शीघ्र खुले स्कूल: एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट

UP में कक्षा 1से 8वीं तक की  सभी कक्षाओं के भी अति शीघ्र खुले स्कूल: एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट

लखनऊ, 7 फरवरी। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आज से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन का आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एसोसिएशन ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के हित को भी ध्यान में रखते हुए बाल विशेषज्ञों एवं अभिभावकों के सुझाव पर अति शीघ्र (अधिकतम 14 फरवरी तक) प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने के लिए पत्र लिखा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कुमार ने दी। श्री अतुल कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दरों में प्रभावी रूप से काफी कमी आ चुकी है, ऐसे में छोटे बच्चों के मानसिक एव शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी ऑफलाइन कक्षाओं का अति शीघ्र संचालन अति आवश्यक है।

श्री अतुल कुमार ने कहा कि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज दिनाँक 7 फरवरी से पंजाब में कक्षा 6 से 12 तक की ऑफलाइन कक्षाओं, बिहार में 50 प्रतिशत के साथ कक्षा 8 तक की कक्षाओं के साथ ही गुजरात एवं ओडिशा में भी ऑफलाइन संचालन के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है, जबकि महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु तथा कर्नाटक उन बड़े राज्यों में शामिल है, जहाँ कि 1 फरवरी से ही स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए खोल दिया गया है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी अति शीघ्र (अधिकतम 14 फरवरी तक) कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं को ऑफलाइन संचालन करने की अनुमति सरकार को अति शीघ्र दे देनी चाहिए और ये आदेश सभी छात्र-छात्राओं के हित में भी होगा।   

  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)