होम आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2022 07:09 PM

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

लखनऊ, 7 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से आई.एस.सी. (कक्षा-12) एवं आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। विद्यालय के 1850 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.51 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्क मित्तल ने आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) के प्रथम सेमेस्टर में 99.51 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहे तो वहीं दूसरी ओर आई.एस.सी. (कक्षा-12) में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के मोहम्मद कैफ खान ने 98.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहे हैं।

      आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के प्रथम सेमेस्टर में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में कनिष्क मित्तल (99.51 प्रतिशत), शगुन सिंह (99.27 प्रतिशत), अर्चिता सिंह (99.27 प्रतिशत), समर्थ रघुवंशी (99.02 प्रतिशत), देव प्रताप सिंह (99.02 प्रतिशत), अभिषेक गुप्ता (99.02 प्रतिशत), तन्मय सिंह (99.02 प्रतिशत) एवं आशिमा वर्मा (99.02 प्रतिशत) प्रमुख हैं। इसी प्रकार, आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मोहम्मद कैफ खान (98.67 प्रतिशत), नमन मिश्रा (98.41 प्रतिशत), उज्जवल शर्मा (98.38 प्रतिशत),  सिमरन सिंह (98.18 प्रतिशत), आर्यन वर्मा (98.18 प्रतिशत) एवं देवांश बंसल (98.11 प्रतिशत) प्रमुख हैं।

आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. से कुल 3717 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1247 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर में सी.एम.एस. से कुल 3116 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 603 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इस प्रकार आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर के परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोन्टेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के सभी मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)