होम लोकसभा में प्रधानमंत्री ने बताया मेक इन इंडिया का मतलब, कांग्रेस को घेरते हुए बोले- उन्हें आईना मत दिखाओ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2022 11:23 PM

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने बताया मेक इन इंडिया का मतलब, कांग्रेस को घेरते हुए बोले- उन्हें आईना मत दिखाओ

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने बताया मेक इन इंडिया का मतलब, कांग्रेस को घेरते हुए बोले- उन्हें आईना मत दिखाओ

लोकसभा में प्रधानमंत्री ने बताया मेक इन इंडिया का मतलब, कांग्रेस को घेरते हुए बोले- उन्हें आईना मत दिखाओ

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजिल दी। उन्होंने कहा कि देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया, देश को प्रेरित भी किया, देश को भावनाओं से भर दिया। मैं आज आदरणीय लता जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल के बाद विश्व एक नए वर्ल्ड आर्डर की तरफ, नई व्यवस्थाओं की तरफ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट है कि हम लोगों को एक भारत के रूप में इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परिपेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव अपने आप में एक प्रेरक अवसर है। उस प्रेरक अवसर और नए संकल्पों को लेकर देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक हम पूरे सामर्थ्य से,पूरी शक्ति से, पूरे संकल्प से देश को उच्चतम स्तर पर लेकर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले गैस कनेक्शन स्टेटस सिंबल हुआ करता था। अब गरीब से गरीब व्यक्ति तक इसकी पहुंच है और यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों के बाद गरीब के घर में रोशनी होती है, तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताकत देती हैं। गरीब के घर में गैस का कनेक्शन हो, धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति हो तो उसका आनंद कुछ और ही होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर आप जमीन से जुड़े हुए होते, जनता के बीच में नजर आते तो जरूर आप लोगों को यह चीज दिखाई देती। आप लोगों में से बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी सुई 2014 में अटकी हुई है और उससे आप बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उसका नतीजा भी आपको भुगतना पड़ा है, देश की जनता आपको पहचान गई है। कुछ लोग पहले पहचान गए, कुछ लोग देर से और कुछ लोग आगे वाले समय में पहचान जाएंगे।

कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1998 कांग्रेस के लिए वोट दिया था, करीब 24 साल हो गए। ओडिशा ने 1995 में आपके लिए वोट किया था, सिर्फ 27 साल हो गए आप लोगों को एंट्री नहीं मिली। गोवा में 1994 में कांग्रेस की पूर्व बहुमत की सरकार बनी थी, 28 साल हो गए गोवा ने आपको स्वीकार नहीं किया। पिछली बार 1988 में त्रिपुरा की जनता ने मतदान दिया था। कांग्रेस का हाल है यूपी, बिहार और गुजरात। आखिर में 1985 करीब 37 साल पहले आपको वोट दिया था। पश्चिम बंगाल के लोगों ने 1972 में करीब 50 साल पहले आपको पसंद किया था। तमिलनाडु के लोगों ने 1962 में कांग्रेस को मौका दिया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)