होम ‘बिग बॉस’ के करोड़ों के ऑफर को तनुश्री दत्ता ने किया रिजेक्ट, बोलीं- मर्दों के साथ एक ही बिस्तर पर नहीं सो सकती

मनोरंजनटीवी Alert Star Digital Team Sep 15, 2025 07:02 PM

‘बिग बॉस’ के करोड़ों के ऑफर को तनुश्री दत्ता ने किया रिजेक्ट, बोलीं- "मर्दों के साथ एक ही बिस्तर पर नहीं सो सकती"

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस जहां हर साल नए चेहरों की एंट्री से सुर्खियों में रहता है, वहीं कई सितारे इसे ऑफर मिलने के बावजूद रिजेक्ट भी कर देते हैं।

‘बिग बॉस’ के करोड़ों के ऑफर को तनुश्री दत्ता ने किया रिजेक्ट, बोलीं- मर्दों के साथ एक ही बिस्तर पर नहीं सो सकती

मुंबई। टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस जहां हर साल नए चेहरों की एंट्री से सुर्खियों में रहता है, वहीं कई सितारे इसे ऑफर मिलने के बावजूद रिजेक्ट भी कर देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पिछले 11 सालों से बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार इसे ठुकरा दिया।

करोड़ों का ऑफर भी नहीं मान पाईं तनुश्री

तनुश्री ने बताया कि शो मेकर्स ने उन्हें करोड़ों रुपये की फीस ऑफर की, लेकिन फिर भी उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा— "मैं पिछले 11 सालों से बिग बॉस में हिस्सा लेने से इनकार कर रही हूं। वो हर साल मुझे शो के लिए मजबूर करते हैं और मैं हर बार उन्हें डांट देती हूं। मैं ऐसी जगह बिल्कुल नहीं रह सकती।"

"मर्द और औरत एक ही बिस्तर पर…"

एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने कहा— "उन्होंने मुझे शो के लिए 1.65 करोड़ रुपये ऑफर किया था। बिग बॉस मैनेजमेंट से जुड़े एक स्टाइलिस्ट ने तो ये भी कहा कि और पैसे भी मिल सकते हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया। अगर वो मुझे चांद भी दे दें, तब भी मैं नहीं जाऊंगी। मर्द और औरत एक ही बिस्तर पर सोएं, एक ही जगह लड़ें, मैं ऐसा नहीं कर सकती।"

"मैं इतनी सस्ती नहीं हूं…"

तनुश्री ने आगे कहा— "मैं अपने खाने-पीने को लेकर भी बहुत अलर्ट रहती हूं। वो सोच भी कैसे सकते हैं कि मैं किसी रिएलिटी शो के लिए किसी लड़के के साथ एक ही बिस्तर पर सो जाऊंगी? मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, चाहे वो मुझे कितने भी करोड़ क्यों न दे दें।"

तनुश्री दत्ता फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हालांकि, पिछले कई सालों से वह फिल्मों से दूर हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)