होम सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने हेतु सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Sep 14, 2025 06:47 PM

सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने हेतु सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द बाढ़ से नष्ट हुई फसल का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा

सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने हेतु सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

शाहजहांपुर। कुछ ही दिन पहले शाहजहांपुर में गंगा, रामगंगा, खननौत और गर्रा नदी में बाढ़ आई थी। नदियां खतरे के निशान से उपर बहे रहीं थीं। बाढ़ के पानी से नगर विधानसभा, ददरौल, जलालाबाद, तिलहर, कटरा और सबसे ज्यादा कलान तलसील क्षेत्र के गांव प्रभावित हुए थे। किसानों की फसल नष्ट हो गई। सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सांसद से जानकारी ली। इसके अलावा जनपद में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि जनपदवासियों की समस्याओं का समाधान कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद अरुण सागर

सांसद ने बताया कि बाढ़ से कई विधानसभाओं के गांव प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित कलान तहसील के गांव हैं। इस बाढ़ में किसानों की फसल बर्बाद हुई है जो अपने खून पसीने से फसल को सींचते हैं। ऐसे में जब उनकी फसल बर्बाद होती है तो उनके लिए बहुत समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विशेष रूप से बाढ़ से हुई बर्बादी को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर में बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर विस्तार से बात की। अलग-अलग तहसीलों को लेकर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द बाढ़ से नष्ट हुई फसल का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसमे किसी तरह की लापरवाही नही बरती जाएगी। सांसद ने कहा कि सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाताओ के हित की बात की है। किसानों की आय दोगुनी करने का काम देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। जिसका लाभ उन तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि इसके अलावा जनपद में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने वादा किया है कि किसी विकास कार्यों में बजट की कमी नही होने दी जाएगी। सांसद ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्का मकान दिए गए। कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। अब देश भर में यूपी के कानून व्यवस्था की मिसाल दी जाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)