होम मैं निर्दोष हूं, अमित शाह के खिलाफ बयान पर कोर्ट में बोले राहुल गांधी, अगली डेट पर पेश होंगे साक्ष्य

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2024 08:58 PM

मैं निर्दोष हूं, अमित शाह के खिलाफ बयान पर कोर्ट में बोले राहुल गांधी, अगली डेट पर पेश होंगे साक्ष्य

मैं निर्दोष हूं, अमित शाह के खिलाफ बयान पर कोर्ट में बोले राहुल गांधी, अगली डेट पर पेश होंगे साक्ष्य

मैं निर्दोष हूं, अमित शाह के खिलाफ बयान पर कोर्ट में बोले राहुल गांधी, अगली डेट पर पेश होंगे साक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को विशेष सुरक्षा में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में हाजिर हुए।

विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मुकदमे के संबंध में राहुल का बयान दर्ज किया। राहुल ने कोर्ट में कहा मैं निर्दोष हूं ऐसा कोई बयान नहीं दिया, एक राजनीतिक षड्यंत्र उनके खिलाफ रचा गया है। वादी के अधिवक्ता अगली तारीख पर साक्ष्य पेश करेंगे। अगली तारीख पर 12 अगस्त को सुनवाई होगी। कोर्ट की कार्रवाई के बाद राहुल विशेष वाहन से वे वापस चले गए।

कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने वकील संतोष पांडेय के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में चार अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया गया था। जिसमें तलबी के बाद बीती 20 फरवरी को राहुल को कोर्ट ने जमानत दी थी। कोर्ट कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता, अधिवक्ता केपी शुक्ल, रणजीत सिंह त्रिसुंडी समेत कई वकील मौजूद रहे। राहुल गांधी के आने की सूचना पर सीआरपीएफ, एलआईयू और जिला पुलिस की सुरक्षा मुस्तैद रही। दीवानी का दूसरा गेट बंद कर दिया गया था। मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ भी दीवानी परिसर रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)