होम ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन स्टेशनों पर क्यूआर से किराए का भुगतान शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2024 08:49 PM

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन स्टेशनों पर क्यूआर से किराए का भुगतान शुरू

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन स्टेशनों पर क्यूआर से किराए का भुगतान शुरू

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इन स्टेशनों पर क्यूआर से किराए का भुगतान शुरू

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर हैं। रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान शुरू करने जा रहा है। अब किराया भुगतान में नकद का झंझट खत्म हो जाएगा। लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर दो, ऐशबाग, डालीगंज, सिटी स्टेशन और गोमतीनगर पर एक-एक यूनिट सहित पांच क्यूआर डिवाइस इंस्टॉल किया जा चुका है।

जहां यात्री किराया क्यूआर कोड से भुगतान कर सकेंगे। जल्द लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर पर यूटीएस, पीआरएस काउंटरों पर यूपीआई से भुगतान की सुविधा होगी।

रेलवे अपने स्टेशनों पर क्रिस द्वारा क्यूआर कोड लगवा रहा है। इसके बाद डिजिटल भुगतान में आसानी होगी। यात्री मोबाइल पर यूपीआई से टिकट के बदले किराया भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए लखनऊ मंडल पर कुल 268 क्यूआर डिवाइस लगाने का लक्ष्य है।

बनारस और इज्जतनगर में भी लगेंगी डिवाइस

सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटर डिजिटल भुगतान के लिए 268 क्यूआर डिवाइस लगने जा रहा है। बनारस मंडल पर 163 और इज्जतनगर मंडल पर 184 क्यूआर डिवाइस खरीदे जा रहे हैं। मंडल के सभी टिकट काउंटरों पर यूटीएस और पीआरएस काउंटरों पर इंस्टॉल किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)