होम योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता : पूर्व मंत्री फतेह बहादुर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2024 08:32 PM

योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता : पूर्व मंत्री फतेह बहादुर

योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता : पूर्व मंत्री फतेह बहादुर

योगी में पहले भी था विश्वास, आज भी है भरोसा, वही हमारे नेता : पूर्व मंत्री फतेह बहादुर

पूर्व मंत्री और कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना नेता बताते हुए कहा है कि योगी जी पर पहले भी भरोसा था और आज भी विश्वास है। खुद के जान-माल के खतरे को लेकर हो रही उच्च स्तरीय जांच से संतुष्ट बताते हुए फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें पिछले पांच सालों से उपलब्ध कराई गई वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है और वह पूरी निष्ठा और आस्था के साथ सीएम योगी के साथ पहले भी थे और अब भी हैं।शुक्रवार को अपने लेटर हेड पर एक बयान जारी करते हुए फतेह बहादुर सिंह ने कहा, अभी हाल ही में कथित तौर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरी जान-माल का खतरा बताया गया, जिसकी प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच एसटीएफ द्वारा कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मैं जांच से पूरी तरह संतुष्ट हूं। पूर्व मंत्री सिंह ने यह भी कहा है, व्यक्तिगत रूप से मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ पहले भी था और अभी भी हूं। यहां यह भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि मुझे पिछले पांच वर्षों से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में मैं पूरी तरह निष्ठा एवं आस्था के साथ विश्वास रखता हूं। माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का उत्तरोत्तर चहुमुखी विकास हो रहा है, जिसकी पूरे देश में सराहना की जा रही है। बतादें कि सीएम योगी के निर्देश पर विधायक फतेह बहादुर सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके तहत वर्तमान समय में कुल 11 सुरक्षाकर्मी (1-4 की गार्द तथा 6 पीएसओ 8-8 घंटे के लिए) लगाए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)