होम राहुल गांधी ने अचानक गाड़ी रुकवाई और मोची की दुकान पर पहुंचे, बगल में बैठकर जाना हाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2024 08:29 PM

राहुल गांधी ने अचानक गाड़ी रुकवाई और मोची की दुकान पर पहुंचे, बगल में बैठकर जाना हाल

राहुल गांधी ने अचानक गाड़ी रुकवाई और मोची की दुकान पर पहुंचे, बगल में बैठकर जाना हाल

राहुल गांधी ने अचानक गाड़ी रुकवाई और मोची की दुकान पर पहुंचे, बगल में बैठकर जाना हाल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय अचानक गाड़ी रुकवाकर एक मोची की दुकान पर पहुंच गए। मोची के बगल में जमीन पर ही बैठकर उसका हालचाल जाना।किस तरह से काम कर रहा है इसे समझने की कोशिश की। मोची ने पूछने पर राहुल को अपनी दिक्कतों से भी अवगत कराया और मदद की गुहार भी लगा दी। मोची ने एक जूता भी सिलकर राहुल गांधी को दिखाया। इस दौरान राहुल गांधी को देखकर आसपास काफी भीड़ लग गई। राहुल इससे पहले भी कई बार इसी तरह लोगों को चौंकाते रहे हैं। कभी खेतों में किसानों के पास पहुंच जाते हैं तो कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठकर बातें करने लगते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल अक्सर इस तरह अपने ही सुरक्षा दस्ते को हैरान कर देते हैं।राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी मामले में पेशी थी। सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कूरेभार के विधायक नगर चौराहे के पास चैत राम मोची की दुकान पर राहुल ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। गाड़ी से उतरकर सीधे मोची की दुकान पर पहुंचे और उसके बगल में बैठ गए। अचानक राहुल गांधी को देख मोची ही नहीं आसपास के लोग भी हैरान रह गए। लोगों ने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो और फोटो बनाना शुरू कर दिया।गुमटी वाली दुकान में चैत राम के बगल में ही बैठकर राहुल गांधी ने उनसे हाल चाल लिया। चैत राम मोची ने बताया कि जिस जूते को हम सील रहे थे, राहुल ने अपने हाथ में लेकर देखा। राहुल गांधी ने पूछा कि कैसे बनाते हैं। इसपर बना कर दिखाया। उन्होंने ये भी जाना कि घर का भरण-पोषण कैसे चलता है। मोची ने कहा कि हमने उनसे बोला है कि पूंजी से कमजोर हूं, गरीब हूं। हमारी थोड़ी मदद कीजिए। मैंने उन्हें जूतों की सिलाई करके दिखाया। करीब पांच से दस मिनट राहुल यहां रहे फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राहुल के जाने के बाद भी चैत राम के पास भी भीड़ लगी रही। चैतराम भी बेहद गदगद और खुश नजर आए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)