होम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाईफाई का पासवर्ड हैं, बीजेपी में खींचतान पर अखिलेश यादव का तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2024 08:45 PM

केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाईफाई का पासवर्ड हैं, बीजेपी में खींचतान पर अखिलेश यादव का तंज

केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाईफाई का पासवर्ड हैं, बीजेपी में खींचतान पर अखिलेश यादव का तंज

केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली की वाईफाई का पासवर्ड हैं, बीजेपी में खींचतान पर अखिलेश यादव का तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। अखिलेश् यादव ने कहा कि मौर्य जी दिल्ली के मोहरा हैं।वह दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड हैं। अब आप दिल्ली के वाई फाई के इस पासवर्ड का खेल देखिए। वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं।अखिलेश ने कहा कि यूपी में टॉप पदों पर कौन लोग बैठे है। यह भी देखिए। लोग सपा को जातिवाद बता रहे हैं। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि आज जैसा भ्रष्ट्चार पहले कभी नहीं रहा। पुलिस एनकाउंटर का रेट लगाती है। हत्याओं का दौर चल रहा है। बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे है। दिल्ली व लखनऊ मिल कर काम करते तो ना जाने यूपी कितनी प्रगति कर लेता है।अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती। मैं खुद मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूँ, मेरे कई मित्र सेना में हैं। आप 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं तो आप नौजवान को फौज को पक्की नौकरी नहीं दे सकते? भाजपा के लोग बहुत परेशान हैं इस समय,उन्हें नही पता क्या मुद्दे इस समय उठाया जाए। मदरसों में पढ़ाई अच्छी होनी चाहिए। उनकी जो व्यवस्था थी बोर्ड की उसपर सरकार को ज्यादा हस्तक्षेप नही करना चाहिए। समाजवादी सरकार आएगी तो मदरसों को मॉडर्नाइजेशन करने के कार्य होंगे।इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में संविधान मान स्तम्भ का लोकार्पण किया। इसमें संविधान की प्रति रखी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि सपा के सभी जिला महानगर कार्यालय में मान स्तम्भ लगाए जाएंगे। सपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे समाजवाद है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)