होम टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका ने इण्टरनेशनल प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया लखनऊ का गौरव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2024 06:43 PM

टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका ने इण्टरनेशनल प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया लखनऊ का गौरव

टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका ने इण्टरनेशनल प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया लखनऊ का गौरव

टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका ने इण्टरनेशनल प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया लखनऊ का गौरव

लखनऊ, 27 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की शिक्षिका सुश्री शिल्पी अग्रवाल ने इण्टरनेशनल डिजिटल टीचर्स ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु सुश्री अग्रवाल को एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु सुश्री शिल्पी अग्रवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है सी.एम.एस. शिक्षिका की यह उपलब्धि डिजिटल एजूकेशन के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। इस ओलम्पियाड का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करने के साथ ही उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाना है। सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)