होम शाहजहांपुर:पिज्जा हब में नर्स की हत्या आरोपी ने पीलीभीत में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या,मौत के पहले बनाया वीडियो, जानिए क्या कहा
शाहजहांपुर:पिज्जा हब में नर्स की हत्या आरोपी ने पीलीभीत में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या,मौत के पहले बनाया वीडियो, जानिए क्या कहा
शाहजहांपुर। विगत दिवस शाहजहांपुर में पिज्जा हब में नर्स की हत्या करने वाले आरोपी ने पीलीभीत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले आरोपी ने एक वीडियो बनाकर उसमे हत्या और आत्महत्या के कारणों के बारे में बताया। उसके बाद वीडियो अपने सौतेले भाई को भेज दिए। आरोपी ने बताया कि हम दोनो एक दूसरे को प्यार करते थे, लेकिन मैं शादीशुदा हूं और मेरा एक बच्चा भी है। इसलिए शादी नही कर सकता और उसे धोखा भी नही दे सकता। इसलिए हम दोनो ने साथ मरने का सोचा। इसलिए हम दोनो सुसाइड कर रहे हैं। आरोपी के शव का पीलीभीत में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस पिज्जा हब के संचालक से पूछताछ कर रही है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के चारखंभा स्थित पिज्जा हब के बाथरूम में गुरूवार की शाम पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले शुभम शुक्ला ने नर्स की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी ने पिज्जा हब संचालक से खाना लाने कहकर निकला और फिर फरार हो गया। कमरे से कोई हलचल न होने पर पिज्जा हब के मालिक अभिषेक कश्यप ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उनको नर्स का शव बाथरूम में पड़ा मिला ।उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने शुभम शुक्ला उसके साथी पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में पिज्जा हब के मालिक को अज्ञात बताया गया। पुलिस की टीमे लगातार आरोपी शुभम शुक्ला को तलाश रही थीं। शनिवार सुबह पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के पंडरिया गांव में आरोपी शुभम शुक्ला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरोपी ने मरने से पहले वीडियो बनाकर अपने सतौले भाई को भेजा था। जिसमे आरोपी शुभम ने नर्स की हत्या और खुद आत्महत्या करने की बात कही और उसका कारण भी बताया।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में शुभम ने बताया कि, हम दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शुभम शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। इसलिए शादी नही कर सकता था और उसे धोखा भी नही दे सकता था। इसलिए हम दोनो ने साथ में मरने का सोचा इसलिए हम दोनो सुसाइड कर रहे हैं। उसके बाद आरोपी शुभम ने पहले उसकी हत्या की उसके बाद खुद ने पीलीभीत के पूरनपुर स्थित पडरिया के जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले हत्या और आत्महत्या का कारोबार बताने के बाद वीडियो उसने अपने सौतेले भाई को भेजे। वीडियो को पुलिस ने सौतेले भाई से बरामद किया हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।