होम वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो, काल भैरव मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 25, 2024 11:40 PM

वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो, काल भैरव मंदिर में की पूजा अर्चना

वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो, काल भैरव मंदिर में की पूजा अर्चना

वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो, काल भैरव मंदिर में की पूजा अर्चना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने शनिवार को वाराणसी में रोड शो किया। दुर्गाकुंड से लंका के बीच इन दोनों नेत्रियों ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

लंका में भीड़ के कारण दोनों महामना मदन मोहन मालवीय का कार से ही नमन करते हुए आगे बढ़ गईं। उन्होंने अपने हाथ में ली माला कार्यकर्ताओं को दे दी और एक महिला कार्यकर्ता ने इसे मालवीय जी की प्रतिमा पर चढ़ा दिया। इसके बाद दोनों नेता बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर तक साथ गईं। डिम्पल यादव वहां से अपने किसी कार्यक्रम में जाने के लिए निकल गईं। इसके बाद प्रियंका और वाराणसी से प्रत्याशी अजय राय ने संत रविदास मंदिर जाकर दर्शन किया।

रोड शो शाम को छह बजे शुरू हुआ। इससे पहले प्रियंका और डिंपल ने बाबा काल भैरव के मंदिर जाकर बनारस में रोड शो करने की अनुमति मांगी। यहां से दोनों सीधे दुर्गाकुंड पहुंचीं और शाम छह बजे रोड शो शुरू हो गया। यहां भीड़ काफी हो जाने पर पुलिस ने संकट मोचन तिराहे के पास बैरिकेड लगाकर लोगों को रोक दिया। खुली कार में प्रियंका, डिंपल और अजय राय लोगों का अभिवादन करते चल रहे थे। रोड शो में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य समर्थक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। दुर्गाकुंड से लंका स्थित रविदास तिराहे तक रास्ता संकरा था, लेकिन रोड शो जैसै ही लंका पहुंचा, चौड़ी सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गाकुंड से लंका मालवीय जी की प्रतिमा तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

लंका क्षेत्र में पांच सौ मीटर तक लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा था। समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र पटेल, पूजा यादव तथा कई अन्य स्थानीय नेता जुटे रहे। सपा समर्थक डीजे पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बनाया गीत बजाते चल रहे थे। महामना को नमन करने के बाद रोड शो ट्रॉमा सेंटर की ओर मुड़ गया। वहां अचानक डिम्पल यादव वाहन से उतरीं और अपनी कार में बैठ कर काफिले के साथ चली गईं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका अन्यत्र कहीं कार्यक्रम है। इसके बाद प्रियका और अजय राय रोड शो लेकर संत रविदास मंदिर गए और वहां मत्था टेका। वहां भी काफी संख्या में जुटे लोगों ने नेताओं का स्वागत किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)